अश्वनी ने तीसरी बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
देवरिया, जुलाई 11 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाटपाररानी क्षेत्र के निशनिया पैकौली भिंगारी बाजार निवासी अश्वनी कुमार सिंह ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में सऊदी अरब में स्पोर्ट्स कोच के रूप में कार्यरत अश्वनी ने लगातार तीसरी बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।अश्वनी कुमार सिंह ने 'मोस्ट स्पाइडरमैन पुश-अप इन वन मिनट' का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सीरिया के शेख मुस्तफा के नाम था, जिन्होंने एक मिनट में 94 स्पाइडरमैन पुश-अप किए थे। अश्वनी ने 13 फरवरी को रिकॉर्ड के लिए प्रयास करते हुए एक मिनट में 96 स्पाइडरमैन पुश-अप पूरे किए और इसका वीडियो व प्रमाण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेजा। सत्यापन के बाद 9 जून 2026 को उन्हें ई-मेल और आधिकारिक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.