सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र। दुद्धी तहसील में न्यायिक एसडीएम के पद पर कार्यरत अश्वनी कुमार को सदर एसडीएम बनाया गया है। सदर एसडीएम रहे उत्कर्ष द्विवेदी का गैर जनपद तबादला हो गया हैं। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि शासन के मंशानुसार योजनाओं को जरूरतमंदो तक पहुँचाना तथा जन सुविधाओं को जनता के लिए उपलब्ध करवाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी। बता दें कि इसके पूर्व दुद्धी में न्यायिक एसडीएम के पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण कार्य किए और कई लंबित फाइलो का निस्तारण किया। यह भी पढ़ें- जूही एसीएम चतुर्थ, अविनाश एसडीएम फूलपुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.