मथुरा, दिसम्बर 11 -- अश्वत्थामा की झाड़ी पिसवा में रह रहे साधु पर साधु भेषधारी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे साधु लहूलुहान हो गया। हमलावर साधु को अधमरा छोड़ झाड़ियों में जाकर छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल साधु को उपचार को भेज आरोपी साधुभेष धारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार दोपहर थाने के गांव पिसवा स्थित अश्वत्थामा की झाड़ी में वर्षों से रह रहे साधु अनुरुद्धा दास के पास रह रहे साधु भेषधारी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे अनुरुद्धा दास गंभीर रूप से घायल हो गये। साधु के लहूलुहान होने और मरणासन्न हालत देख हमलावार झाड़ियों में जाकर छिप गया। इस दौरान झाड़ी की परिक्रमा लगा रहे ग्रामीणों ने घायल साधु को देखा तो 112 पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल साधु को इलाज के लिए स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.