बागपत, फरवरी 2 -- बड़ौत। नगर की एक कालोनी में अश्लील हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर फायरिग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी एक महिला ने बताया कि वह किसी काम से अपने जेठ के घर आई थी। उसके जेठ के सामने वाले मकान में रहने वाले दो युवक उसे देखकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कहीं, तो इस पर आरोपी अपने घर के अंदर से तमंचे व बंदूक लेकर आए और महिला पर फायरिंग कर दी। जिसमें महिला बाल-बाल बच गई। गोली उसके जेठ के मकान की दीवार में लगी। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने पिता-पुत्रों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.