सहारनपुर, फरवरी 14 -- थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्राम कलालहटी निवासी दिलशाद ने गांव के गुलसनवर पुत्र शमशाद पर अपनी पत्नी नसीमा का हाथ पकडकर अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया है। जब नसीमा ने इसका विरोध किया तो साहीद पुत्र भुरा,समीर पुत्र नसीम व साहिल पुत्र नसीम भी वहां आ गये। इन चारों ने मिलकर नसीमा के साथ मारपीट की। पडोस के लोगो के आ जाने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.