गोरखपुर, जून 8 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और छात्राओं को देखकर अश्लील गाने गाते हुए व आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपित के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर हिदायत देते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक,क्षेत्र में शांति व्यवस्था पुलिस गश्त पर थी,तभी सूचना मिली कि करमहा बुजुर्ग चौराहा से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं व विद्यालय से लौट रही छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे और हरकतें कर रहा है, जिससे राहगीरों में असहजता फैल रही थी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग का रहने वाला निवास निषाद के रूप में ...