अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- पिसावा। कस्बा के एक रास्ते पर आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील कमेंट व इशारे करने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसआई विकास चौहान, रमेश सिंह, ग्यादीन सिंह मय हमराही मिशन शक्ति टीम के साथ एंटी रोमियो व अन्य कार्य के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दरगवां मार्ग पर पहुंचे तो एक युवक रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की तरफ अश्लील इशारे व कमेंट कर रहा था। इस पर महिलाएं इस कृत्य से क्षुब्ध होकर मुंह नीचे करके चली जा रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक की हरकतों को देखा और उसको पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव दरगवां बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.