फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना मटसेना पुलिस ने नकुल पुत्र अरविंद निवासी दौकेली को गिरफ्तार किया है। वह राह चलती महिलाओं के साथ दीवानी चौराहे से शनि देव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अश्लील हरकतें कर रहा था। महिलाएं शर्म से अपना सिर झुकाकर आवागमन कर रही थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...