अश्लील हरकत करने का आरोप मुकदमा दर्ज
मऊ, जून 2 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सिरफिरे युवक ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गलत नीयत से अश्लील हरकत की। विरोध करने और पूछताछ करने पर आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.