फिरोजाबाद, मार्च 26 -- टूंडला, थाना पचोखरा पुलिस ने चार लोगों को अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। पहली घटना हिम्मतपुर मेले की है। यहां पर बंटी पुत्र किशन लाल निवासी नगला सूरज, रामू दीक्षित पुत्र महेश चंद्र दीक्षित निवासी गढ़ी दया मेला में अश्लील गानें गा रहा था। जिनको गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरी घटना हिम्मतपुर रोड की है। जहां रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं से सुशील कुमार पुत्र विजय वीर सिंह निवासी गढ़ी रंछौर थाना नारखी अश्लील हरकतें कर रहा था। तीसरी घटना गांव नगला गंगाराम की है। जहां गांव का ही जयवीर पुत्र नाहर सिंह महिलाओं को देख कर अश्लील इशारे कर रहा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को चार लोगों को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दु...