रुडकी, मार्च 28 -- रुड़की। पुलिस ने रोडवेज के पास एक होटल में अश्लील हरकतें करते दो महिला समेत पांच को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज के पास एक होटल में शनिवार को पुलिस को किसी ने दो महिलाओं और तीन लोगों के अश्लील हरकतें करनी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पांचों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पांचों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.