अश्लील वीडियो हटाने के नाम पर ठगी का एक आरोपी पकड़ा
गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यू ट्यूब से अश्लील वीडियो हटाने के नाम पर 30 हजार रुपये ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा। गत 23 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध, दक्षिण में शिकायत दी थी कि 16 अक्टूबर को उसके पास एक वीडियो कॉल आई थी। कॉल उठाने के बाद एक लड़की बिना कपड़ों के उससे बातचीत करने लगी। उसने तुरंत कॉल को काट दिया। 17 अक्टूबर को उसके पास एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने अपने आपको पुलिस का अधिकारी बताया। उसने बताया कि उसके खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज हुआ है। उसकी अश्लील वीडियो को यू ट्यूब पर डाला गया है। यदि वीडियो हटवानी है तो यू ट्यूब के कस्टमर केयर नंबर पर बात करें। पुलिस अधिकारी बने व्यक्ति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.