अश्लील वीडियो वॉयरल करने की धमकी दे 19 लाख ऐंठे
लखनऊ, सितम्बर 22 -- चिनहट की युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर ट्रेडिंग में निवेश पर अधिक मुनाफे का आश्वासन देकर 19 लाख रुपए ऐंठ लिए। यही नहीं आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि रुपए वापस मांगने पर आरोपी युवक ने उसे धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर कैसरबाग थाने में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बाराबंकी की 32 वर्षीय महिला वकील चिनहट में रहती है। उन्होंने कैसरबाग पुलिस को तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में ठाकुरगंज पसंदबाग के मो. आजम परिजनों के साथ शादी का रिश्ता लेकर उसके घर आया। रिश्ता तय होने पर दोनों बातचीत करने लगे। आरोप है कि मो. आजम ने खुद को ट्रेडिंग और शेयर बाजार का जानकार होने और करीब 20 लाख रुपए प्रतिमाह कारोबार करने का झांसा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.