अश्लील वीडियो वायरल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, जून 23 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति ने बेरमो थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके परिवार से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल कर उन्हें और उनके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर बेरमो थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर नोनिया पट्टी निवासी रघुवीर कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.