चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल कर युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की गोहार लगाई। प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके बेटे की शादी प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ इलाके में बीते 11 जुलाई 2024 को हुई थी। शादी के बाद रामपुर निवासी अजय सिंह का उनके घर आना-जाना शुरु हुआ। उसने इस दौरान बहू का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह बहू के फोन पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। मना करने के बाद भी अजय नहीं माना। कई बार ऐसा होने पर अजय...