सीवान, अगस्त 22 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने, यौन शोषण करने और बहला-फुसलाकर करीब ढाई लाख रुपये के गहने लेने के आरोप में बड़हरिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा मठिया गांव निवासी अवध गिरि का पुत्र आशुतोष कुमार है। उसके खिलाफ बड़हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी को आरोपित के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

18 जुलाई को युवती ने दिया था आवेदन बताया गया है कि 18 जुलाई को एक गांव की युवती ने ब...