अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-7ई के व्यक्ति को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग खातों में 10.23 लाख रुपये भेज दिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित के पास अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास पीड़ित की अश्लील फोटो और वीडियो हैं। इन्हें वायरल न करने के बदले पैसे मांगे गए। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से संपर्क किया गया। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और गिरफ्तारी की धमकी दी। डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों, क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 10,23,198 रुपये भेज दिए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.