पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। भाई के साले ने कोल्डड्रिंक में नशा देकर महिला के अश्लील वीडियो फोटो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। उसके बाद वीडियो वायरल कर दिए। आरोपी से त्रस्त महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसके घर में भाई के साले रोहित शुक्ला का आना जाना था। दो साल पहले रोहित महिला और उसके पति को हरियाणा के बहादुरगढ़ नौकरी दिलाने के लिए ले गया। वहां उसने महिला और उसके पति की नौकरी लगवा दी। महिला अपने परिवार के साथ वहीं रहने लगी। कुछ दिन बाद महिला परिवार सहित गांव लौटी। रोहित भी उनके साथ हरियाणा से वापस आ गया। आरोप है रोहित ने कोल्डड्रिंक में ...