गोरखपुर, अप्रैल 19 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल कर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मई 2025 में बेटी की शादी के दौरान गांव के अनिल निषाद और आकाश गुप्ता ने वीडियो बनाया था। विरोध पर पहले समझौता हो गया, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को मारने का प्रयास, अश्लील फोटो भी कर दिए वायरल यह भी पढ़ें- विवाहिता को फंदे पर लटकाने का प्रयास, अश्लील फोटो किये गए वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.