जौनपुर, अप्रैल 27 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने गांव के ही एक युवक और उसकी बहन पर बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर गांव के ही एक युवक और उसकी बहन ने उसे वायरल कर दिया। जब परिवार ने इसका कारण पूछा तो आरोपियों ने धमकी दी। आरोप है कि आरोपी लड़की की शादी न होने देने का दबाव भी बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- फोटो वायरल करने के विवाद में घर में घुसकर पथराव पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव सरोज और उसकी बहन के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.