गोरखपुर, मई 26 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र में नवविवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनगर गोला के वार्ड नंबर 18 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री का विवाह एक मई को मधुबन थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद युवती ससुराल चली गई थी। 21 मई को वह मायके लौटी और परिजनों को बताया कि मोहल्ले का एक युवक पहले से उससे प्रेम संबंध होने का दावा कर लगातार फोन कर दबाव बना रहा था। पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के बाद भी आरोपी मोबाइल फोन के जरिए युवती को परेशान करता रहा और बातचीत करने के लिए दबाव डालता रहा। विरोध करने पर उसने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी द...