जौनपुर, फरवरी 16 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मोबाइल पर फेक आईडी बनाकर युवक की तरफ से भेजे जा रहे अश्लील एसएमएस, वीडियो और आपत्ति जनक फोटो के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। युवती ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि बेसहूपुर गांव निवासी आकाश गुप्ता के द्वारा इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो फोटो भेजे जा रहा है। जिससे उसे शर्मसार होना पड़ रहा है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.