नोएडा, सितम्बर 9 -- नोएडा। सेक्टर-49 पुलिस ने महिला को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज किया। बरौला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह रोहित सिंह से नौ नवंबर 2025 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति और उसके परिजन मानसिक, शारीरिक और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा और भरण-पोषण संबंधी कार्रवाई विचाराधीन है। महिला के मुताबिक पांच सितंबर 2026 की रात करीब साढ़े बारह बजे रोहित ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप से अश्लील वीडियो भेजा। 17 सितंबर को आरोपी ने उनकी मां के मोबाइल पर भी वही वीडियो भेजा। साथ ही मुकदमा वापस नहीं लेने पर वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप समेत इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की धा...