कानपुर, दिसम्बर 29 -- मूसानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की फेसबुक व इंस्टाग्राम की फोटो से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर बीस हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके फोन पर पिछले दिनों एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। इस्ट्राग्राम पर कुछ दिन पहले एक युवक ने उससे दोस्ती की। इसके बाद उसकी मोबाइल आईडी व फेसबुक हैक करने के बाद गंदे वीडियो बनाकर उनको सोशल मीडियो में वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने स्कैनर भेजकर चार बार में उससे बीस हजार रुपये भी झटक लिए। इसके बाद फिर से एक लाख रुपये की मांग किए जाने पर पीड़िता ने आजिज आकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.