जहानाबाद, मई 14 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के दशरथ बिगहा गांव निवासी मनीष कुमार को अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने के मामले में करपी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपी पर पड़ोस की एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने तथा लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने करपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था तथा शारीरिक शोषण किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो बना शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तारपुलिस अनुसंधान मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से अ...