अश्लील वीडियो बना दुष्कर्म का आरोप
फतेहपुर, मई 24 -- थरियांव। थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर अश्लील वीडियो बना कर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने वर्ष 2020 में उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाता रहा। मार्च 2026 में युवक युवती को अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर एक सिपाही ने समझौते का दबाव बनाया। वहीं क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- रात में शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए दरिंदे, तमंचे दिखाकर गैंगरेप सिपाही पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। जांच की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.