फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि त्योंजा गांव के सनी ने उनकी 18 वर्षीय पुत्री को दोस्ती के बहाने फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। सनी वीडियो के आधार पर बेटी को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने व एक लाख रुपये की मांग का दबाव बनाने लगा। मांग न मानने पर सनी ने 25 नवंबर को उक्त आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया। यह धमकी भी दी गई कि अगर उसकी शर्तें पूरी नहीं हुईं तो वीडियो अन्य प्लेटफार्म पर भी फैलाकर परिवार को बदनाम कर देगा। विरोध करने और शिकायत की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.