महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवादाता। दबंग ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और शादी न करने पर वायरल करने की धमकी दी। परिजनों से शिकायत करने पर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताा कि गांव के ही दबंग के द्वारा उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में दबंग शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी न करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। दबंग की धमकी से आहत होकर जब उसके परिजनों से शिकायत की तो परिजनों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित बीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.