गोरखपुर, मार्च 12 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी ने चार माह पूर्व मेरी पुत्री का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर सोने को बोलता है तथा वीडियो काल पर गलत काम करवाता है। इसके अलावा उसने धमकी देकर आठ ग्राम सोने की चेन व दो लाख रुपये भी ले लिए हैं। वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.