अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, तमंचे के बल पर पांच लाख वसूले
बिजनौर, अगस्त 13 -- बिजनौर। रेहड़ थाना क्षेत्र के पेंट दुकानदार ने एक महिला समेत चार लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने, मारपीट और तमंचे के बल पर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। काशीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्ताननगर उर्फ सादकपुर निवासी सर्वेश कुमार के अनुसार 22 जून को एक महिला ने पेंट कराने के बहाने उसे कुंडेश्वरी, काशीपुर बुलाया। आरोप है कि वहां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। होश आने पर खुद को नग्न अवस्था में पाया। इसके बाद दो पुरुष और एक महिला ने तमंचे के बल पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। सर्वेश के मुताबिक 22 जून को फोनपे से चार बार 25-25 हजार रुपये और अगले दिन चार लाख रुपये दिए गए। उसने पुलिस को लेनदेन का रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.