उरई, मई 12 -- कोंच, संवाददाता। कस्बा कोंच में ट्यूशन टीचर ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाया। टीचर की घिनौनी हरकत से घबराई छात्रा की चीख निकल गई और किसी तरह उसने भाग कर अपनी अस्मत बचाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अश्लील हरकत, छेड़खानी करने वाले आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है।शिकायत के अनुसार सोमवार को नाबालिग छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए आरोपी ट्यूटर के घर गई थी। आरोप है कि ट्यूटर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और अश्लील वीडियो भी दिखाया तो छात्रा की चीख निकल गई। बंद कमरे में टीचर की इस घिनौनी हरकत से छूट भागकर घर पहुंची और अपनी मां को दास्तां बताई तो पीड़ित नाबालिग छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। छात्रा सोमवार शाम को टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। बताया गया है कि छात्रा...