गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में दो फ्लैट में चल रहे अश्लील वीडियो कॉल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह में शामिल एक युवक समेत सात युवती और महिलाओं को पकड़ा। महिला और युवतियां स्ट्रिप चैट नामक वेबसाइट पर न्यूड वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें कर रही थीं। पुलिस ने लैपटॉप, डेस्कटॉप, समेत अश्लील सामग्री भी बरामद की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को फ्लैट में अश्लील वीडियो कॉल करने वाले गिरोह संचालित होने की सूचना मिली। टीम ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में फ्लैट नंबर 612 में छापा मारा। वहां फ्लैट में महिला और युवतियां वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें और अंग प्रदर्शन करती नजर आईं। स्ट्रिप चैट नामक वेबसाइट पर दूसरी ओर से कुछ अन्य लोग जुड़े हुए थे। ...