बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- नगर निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर अश्लील मैसेज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायतकर्ता फूल सिंह निवासी प्यारेलाल वार्ड खानपुर ने शिकायत दी कि नगर निवासी अंकुर उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। आरोप है कि गत 22 अप्रैल को आरोपी ने पीड़ित के बेटे के मोबाइल पर भी अनुचित बातें करते हुए धमकी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.