अश्लील भोजपुरी गीत के जरिये नाई समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास
अररिया, सितम्बर 26 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। भोजपुरी के कथित अश्लील गीत को लेकर फारबिसगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में नाई समाज के लोगों में आक्रोश है। गीत में एक विशेष समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नाई संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को स्थानीय थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। आवेदन में भोजपुरी म्यूजिक के प्रोड्यूसर गणेश लाल, एडिटर किशन राज एवं डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान नाई संघ के किशोर ठाकुर, बिजेंदर ठाकुर, रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर, देवनाथ ठाकुर, प्रभु कुमार ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रमेश कुमार ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, दयानंद ठाकुर, दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अखिल भारतीय जमशेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.