शामली, जनवरी 5 -- नगर में 13 वर्षीय बेटी से फोन पर अश्लील बातें करने का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर पिता, बेटी व पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ला अफगानान निवासी शाहबान उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करता था। उसने मोहल्ले की जिम्मेदार लोगों को बताया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने परेशान होकर घर का मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद आरोपी उसके नंबर पर फोन करने लगा। चार जनवरी दोपहर साढ़े 12 बजे आरोपी ने उसके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज की। इसके बाद उसने आरोपी के परिवार के मुस्तफा और शाकिर सहित अन्य लोगों से शिकायत की। इसके कुछ ही देर बाद मुस्तफा, शाकिर, शाहबान, राशिद और शौकत लाठी-डंडे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.