कानपुर, मई 2 -- सरसौल। नर्वल के एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसकी शादी हुई है। शादी से पहले फतेहपुर जिले के रहने वाले एक युवक से दोस्ती थी। जान-पहचान होने के चलते उसका गांव में आना-जाना भी था। आरोपित युवक ने अपने फोन से उसकी कुछ फोटो व वीडियो बनाए थे। आरोप है कि अब उन्हीं फोटो व वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया में प्रचलित कर रहा है। जिंदगी बर्बाद कर देने की धमकी दे रहा है। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ डाल रहा अश्लील पोस्ट जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...