लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। पारिवारिक कार्यक्रम में रिश्तेदार ने छात्रा से दोस्ती कर उसका नंबर लेकर व्हाट्सएप चैट और कॉल करने लगा। आरोपी ने उसके बाद फोटो व वीडियो हासिल कर एआई से फोटो और वीडियो एडिट कर उसे अश्लील बना दिया। छात्रा को फोटो भेजकर ब्लैकमेल करते हुए रंगदारी मांगी। 20 हजार वसूलने के बाद और मांग पूरी न होने पर फोटो और वीडियो दोस्तों को वायरल कर दी। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 20 वर्षीय युवती मड़ियांव स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 2 जून 2023 को एक पारिवारिक कार्यक्रम में आजमगढ़ के अल्लीपुर निवासी अजमत खान से मुलाकात हुई। अजमत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिनों बाद अजमत युवती के मोबाइल नंबर पर बात करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान अजमत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.