हाथरस, मई 1 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव में एक युवक ने गांव की ही एक युवती की होने वाली ससुराल पक्ष के लोगों को अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर शादी तुड़वा दी। आरोपी युवती से जबरन शादी करने व शारीरिक संबंध बनाने धमकी देता है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी एक 18 वर्षीय बेटी है। गांव का ही आशिव पुत्र अजमत उर्फ पप्पू काफी शरारती किस्म का है। वह उसकी पुत्री को लंबे समय से बेवजह परेशान करता आ रहा है। आरोपी दबाव बना कर उसकी बेटी से जबरन शादी करने व शारीरिक संबंध बनाने की धमकी देता है। पीड़ित ने अपनी बेटी का रिश्ता अलीगढ़ में तय कर दिया था। आरोपी युवक ने पीड़ित की बेटी के होने वाले ससुराल पक्ष के लोग...