आगरा, जुलाई 12 -- सदर में रिश्तों में भरोसे का कत्ल करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी महिला मित्र और उसके देवर पर प्राइवेट फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती औरैया निवासी चारु सेंगर से थी। वह पीड़िता की पड़ोसन थी। दोस्ती का फायदा उठाकर चारू उसका फोन ले लिया करती थी। इसी दौरान उसने धोखे से उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो अपने देवर अक्षय प्रताप को ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़ें- Agra News: एआई से महिला के फोटो अश्लील बनाकर वायरल किए इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। जिसके खिलाफ पहले से ही सदर थाने में म...