फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बेटी के ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 24 जून 2020 को कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी धीरज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद बेटी के साथ मारपीट व प्रताड़ना की जाने लगी। शिकायत करने पर बेटी को घर से निकाल दिया गया। इस मामले में कासगंज न्यायालय में परिवाद भी चल रहा है। ग्रामीण का आरोप है कि धीरज उसकी बेटी को फोन पर धमकाता है और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो पोस्...