गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले वैवाहिक वेबसाइट (शादी डॉट कॉम) के जरिए उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। आरोप है कि बीती 11 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को गुरुग्राम के सेक्टर-38 में बुलाया। वहां उसने पीड़िता को जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके स...