कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- पूरामुफ्ती थाना इलाके की एक महिला ने अपने पूर्व पति पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनौरी गांव की चिंता देवी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में कौशाम्बी जनपद के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति आए दिन मारपीट और गाली-गलौज किए जाने से उसका जीवन मुश्किल हो गया था। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर तलाक हो गया। इस दौरान दोनों के एक पुत्री भी है, जिसकी उम्र करीब दो वर्ष है। तलाक के बाद महिला के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी प्रयागराज जनपद के करैली थाना अंतर्गत बक्शी निवासी रिंकू कुमार से कर दी। जिसके साथ वह वर्तमान में ...