अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने में चार पर रिपोर्ट
कानपुर, जून 2 -- बिधनू। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने चार लोगों पर अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया कि उसकी चचेरी ननद ने अपने सहयोगी रवि शुक्ला, आशीष गुप्ता, दिव्यांश शर्मा के साथ मिलकर बीते मार्च माह में प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद आरोपितों ने अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर फोटो को वायरल भी कर दिया। पुलिस शिकायत करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये की मांग की। जिसपर दिव्यांश ने तीन अप्रैल को ऑनलाइन 3200 रुपये खाते में लिए। आरोप है कि चचेरी ननद ने धीरे-धीरे करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल चुकी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.