निज संवाददाता, अगस्त 14 -- बिहार में 16 साल की एक लड़की ने धमकी से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना मधुबनी जिले की है। यहां झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बुधवार शाम आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे स्थानीय तीन युवकों द्वारा उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लोकलाज के डर से किशोरी ने यह कदम उठा लिया।जानकारी के अनुसार लड़की को पिछले कुछ दिनों से तीन युवक परेशान कर रहे थे। सोशल साइट्स पर उसकी तस्वीरें डालने की धमकी दे रहा था। इन धमकियों से परेशान होकर और बदनामी के डर से उसने अपनी जान दे दी। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। मधेपुर थाना के एसआई अमित कुमार चौरसिया, एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता और एसआई लक्ष्मण साह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.