अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगे, शिकायत
देवघर, जून 12 -- देवघर। नगर थाना अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीया युवती की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में युवती ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति उसके मोबाइल पर संपर्क कर आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही तस्वीरें सार्वजनिक नहीं करने के एवज में रुपए की मांग भी की जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों से युवती और परिवार मानसिक रूप से परेशान है। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.