मेरठ, मार्च 27 -- क्षेत्र के मवाना खुर्द गांव में एक युवक द्वारा नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मवाना खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव में पास की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर बैठे युवक ने उसे कुछ आपत्तिजनक फोटो होने का हवाला देकर डराना-धमकाना शुरू कर दिया। बताया गया कि धमकी से सहमी नाबालिग आरोपी के दबाव में आ गई और उसके कहने पर गांव के पास स्थित एक पाठशाला के निकट चली गई। जहां आरोपी ने पीड़ित की पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घबराते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। ...