अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मोबाइल नंबर के जरिए अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी फोटो को एडिट कर अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.