प्रयागराज, जुलाई 24 -- हरवारा निवासी एक युवती ने मिर्जापुर के युवक पर एआई से अश्लील तस्वीरें बनाने और वायरल करने की धमकी देकर दो लाख 80 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, आजाद पार्क स्थित नाइट मार्केट में चाय कैफे चलाने के दौरान मिर्जापुर के ऋतिक सोनी से जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों में मोबाइल से बात होने लगी। आरोप है कि बाद में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने इंस्टाग्राम आईडी हैक कर एआई के माध्यम से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब दो लाख रुपये ऑनलाइन और करीब 80 हजार रुपये नकद वसूल लिए। लगातार ब्लैकमेल और धमकियों से परेशान युवती ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी तो उन्होंने ऋतिक के पिता से बात की। उसके पिता ने बेटे को...