बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और जबरन शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है। युवती के मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का महीनों से उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूखी मझारी निवासी कृष्णा उर्फ तोताराम तीन महीने से मोबाइल पर फोन करके शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर कई मोबाइल से पोस्ट कर रहा है। बदनाम करने की धमकी दे रहा है। हमारे मां-बाप के नंबर पर फोन करके मुझे जान से मारने और उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक...