बदायूं, मई 27 -- गांव निवासी महिला ने युवक पर चोरी-छिपे अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक महिला को वीडियो और फोटो दिखाकर करीब एक महीने तक उससे रुपये वसूलता रहा। विरोध करने पर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति ने थाना मुजरिया पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...